राह चलते लोगों ने छीन लेते थे मोबाइल, दो झपटमार गिरफ्तार

Share

हरिद्वार, 11 जनवरी (हि.स.)। राह चलते लोगों से झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर भागने वाले दो मोबाइल चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी राह चलते युवती का दो बाइक सवारों मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस सबंध में पीडि़ता के पिता सतीश कुमार सैनी ने 5 जनवरी को तहरीर देकर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम शुभम पुत्र विनोद व अवनीश पुत्र विनोद निवासीगण ग्राम नैतवाला सैदाबाद कोतावली लक्सर जनपद हरिद्वार बताए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।