अवैध खनन में चार ट्रक सीज - सरस जनवाद

अवैध खनन में चार ट्रक सीज

Share

हरिद्वार, 11 जनवरी (हि.स.)। अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार वाहनों को सीज किया है। पुलिस ने उप जिलाधिकारी को खनन से संबंधित रिपोर्ट भेज दी है।

जनपद के लक्सर क्षेत्र में खनन का बड़ा कार्य है। जिसके चलते अवैध खनन बड़ी मात्रा में किया जाता है। पुलिस की कोशिशों के बाद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके चलते पुलिस टीमों ने देर रात्रि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों को सीज किया। ट्रकों को सीज करने के बाद पुलिस ने खनन सम्बन्धी रिपोर्ट अलग से उप जिलाधिकारी लक्सर को प्रेषित की है।