शिवपुरी: साइबर ठगों का शिकार हुआ शिवपुरी का सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 21 लाख की लगाई चपत

Share

– सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शिक्षक पिता ने शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

शिवपुरी, 5 जनवरी (हि.स.)। शिवपुरी के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ के साइबर ठगों द्वारा 21 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शिक्षक ने इस संबंध में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया से शिकायती आवेदन पत्र देकर उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने उक्त आवेदन पत्र ले लिया है।

अप्रूव लोन के जरिए निकाली राशि-

शिवपुरी शहर की शिव शक्ति नगर कॉलोनी में रहने वाले शासकीय शिक्षक नागेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उनका बेटा नितांत रघुवंशी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो दिल्ली में रहकर काम करता है। इसी दौरान उसने कुछ दिनों पहले पुणे की एक सॉफ्टवेयर कंपनी से सॉफ्टवेयर आर्डर किए थे। इन ऑर्डर के दौरान उसने अपने क्रेडिट कार्ड और बैंक खताओं का इस्तेमाल किया था। इस दौरान कंपनी के द्वारा सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं कराए गए। बाद में उसके क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों के द्वारा परी अप्रूव लोन के जरिए साइबर ठगों द्वारा 21 लाख 46 हजार 100 की राशि काट ली गई। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता ने पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में बताया है कि बेटे के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से पहले 19 लाख का लोन साइबर ठगों द्वारा पास कराया गया और यह राशि उनके बेटे के खाते में डाली गई। फिर इस राशि को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके अलावा बेटे के खाते में 2 लाख रुपए की राशि भी जमा थी वह भी साइबर ठगों के द्वारा ऑनलाइन निकाल ली गई।

स्वयं के खाते से भी दो लाख निकाले-

शिवपुरी रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके बेटे के स्वयं के खाते से भी दो लाख रुपए निकाले गए हैं। अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शिक्षक पिता ने इसकी शिकायत कोतवाली सहित एसपी को की है। शासकीय शिक्षक ने बताया कि उक्त राशि भी ऑनलाइन निकाल ली गई है। बेटे के खाते और क्रेडिट कार्ड के साथ धोखाधड़ी कर जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है उसकी जानकारी के साथ इसकी शिकायत एसपी सहित कोतवाली में दर्ज कराई है।