15HREG170 संगठन के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना हमारा लक्ष्य : राजेंद्र मिश्रा
प्रयागराज, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर महानगर के पदाधिकारियों की बैठक की गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना हम सभी का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, अनुसूचित समाज की काशी क्षेत्र का सम्मेलन, वोटर महा चेतना अभियान एवं भाजपा महानगर की कार्यशाला को सफल बनाने के लिए हमें पूरी मेहनत के साथ जुटना होगा। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन शहर दक्षिणी विधानसभा की आर्य कन्या इंटर कॉलेज और शहर पश्चिमी विधानसभा की 29 अक्टूबर को हनुमान वाटिका जयंतीपुर सिविल लाइन में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी की बताया कि 17 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में शाम 4 बजे भारतीय जनता पार्टी महानगर की कार्यशाला 29 अक्टूबर को सोरांव विधानसभा क्षेत्र में काशी क्षेत्र की अनुसूचित समाज की एक वृहद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1 लाख अनुसूचित समाज के लोगों को ले जाने का लक्ष्य भाजपा महानगर की होगी।
बैठक का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा एवं समापन देवेश सिंह ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी, रामलोचन साहू, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, आनंद श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, शोभित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह पटेल, अनुपम मालवीय, आनंद दुबे एवं महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।