जबलपुर: आरपीएफ ने यात्री से जब्त किये 45 लाख, आयकर विभाग कर रहा पूछताछ

Share

14HREG239 जबलपुर: आरपीएफ ने यात्री से जब्त किये 45 लाख, आयकर विभाग कर रहा पूछताछ

जबलपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सतना आरपीएफ ने स्टेशन में जांच के दौरान के संदिग्ध यात्री के बैग की तलाशी ली, बैग में भरी रकम को देख यात्री को गिरफ्तार कर थाने ले गई। बैग में लगभग 45 लाख रुपए नगद मिले। सूत्रों के हवाले से यह राशि जबलपुर के एक व्यापारी की है, जो सतना स्टेशन के माध्यम से गोदान एक्सप्रेस में मुंबई जा रही थी। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद तत्काल आरपीएफ ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी।

आयकर विभाग की टीम ने राशि को जब्त कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम अभिषेक बताया। वह मुंबई में एक व्यापारी को नगद भुगतान करने के लिए यह राशि ले जा रहा है। आरपीएफ ने यात्री से संबंधित राशि से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं । आयकर विभाग की टीम ने राशि को जब्त कर अपनी जांच शुरू कर दी है। यह राशि जबलपुर के एक व्यापारी की बताई जा रही है।