14HCRI22 राजगढ़ः बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से मादक पदार्थ जब्त, पूछताछ जारी
राजगढ़, 14 अक्टूबर (हि.स.)। लीमाचैहान थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को ग्राम पाड़लियामाता स्थित नयापुरा तालाब की पाल के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को दबोचा और उनके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा 4 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 61 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत में पेश किया।
थानाप्रभारी रामकुमार रघुवंशी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम पाड़लियामाता स्थित नयापुरा तालाब की पाल के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार अर्जुन पाटीदार निवासी टुकराना जिला शाजापुर और संदीप दर्जी निवासी पाड़लियामता को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 50 हजार रुपए कीमती बाइक व 61 हजार 500 रुपए कीमती चार किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी रामकुमार रघुवंशी, एएसआई कैलाश व्यास, मानसिंह खराड़ी, प्रआर.सुनील, आर.पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।