आकांक्षा विद्यापीठ और रामंचद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज को मिली ओवरआल चैम्पियनशिप

Share

14HSPO13 आकांक्षा विद्यापीठ और रामंचद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज को मिली ओवरआल चैम्पियनशिप

– मुरादाबाद में 74वें जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह 2023-24 का समापन

– प्रत्येक विद्यालय में खेल गतिविधियां होना आवश्यक : जिलाधिकारी

मुरादाबाद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद मुरादाबाद के तीन दिवसीय 74वें जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह 2023-24 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह शनिवार को पारकर इंटर कालेज मुरादाबाद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

ओवरआल चैम्पियनशिप बालक वर्ग में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज मुरादाबाद को और ओवरआल चैम्पियनशिप बालिका वर्ग की रामंचद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज मुरादाबाद को प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह का स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कालेज के बच्चों के द्वारा घोष बैंड से स्वागत किया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास खेल आवश्यक हैं और प्रत्येक विद्यालय में खेल गतिविधियां होना आवश्यक हैं। जिन विद्यालयों में खेल के मैदान हैं वह खेल की गविधियों को कराना सुनिश्चित करें और जहां खेल के मैदान नहीं हैं वहां के स्कूल प्रबंधतंत्र छात्र-छात्राओं के खेल व्यवस्था के लिए समुचित व्यवस्था करें।

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक प्राप्त किए। आने वाले में समय में हम लोग और अधिक मेहनत करें जिससे यह पदकों की संख्या 200 तक पहुंच जाए और एक नया कीर्तिमान खेल दुनिया के इतिहास में दर्ज हो जाए।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरूण कुमार दुबे ने कहा कि जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले जो खिलाड़ी विजेता बनने से रह गए हैं वह अगली बार और अधिक मेहनत करें।

डीआईओएस ने बताया कि जनपद स्तर के विजेता खिलाड़ी बिजनौर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तर के विजेता खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद प्रदेश स्तर के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

74वें जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह की आख्या साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्या व समारोह की बालिका संयोजिका अर्चना साहू ने प्रस्तुत की वहीं आभार आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व समारोह के बालक संयोजक डा. हिमांशु यादव ने व्यक्त करते हुए शिरकत करने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, पीटीआई, विभिन्न कालेज स्टाफ का आभार व्यक्त किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने किया।

ओवरआल चैम्पियनशिप परिणाम

ओवरआल चैम्पियनशिप बालक वर्ग – आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, मुरादाबाद

ओवरआल चैम्पियनशिप बालिका वर्ग – रामंचद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज, मुरादाबाद

बालक वर्ग परिणाम

सब जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप – मौ. गुलाम, मदन स्वरूप इंटर कालेज, हरियाना

सब जूनियर वर्ग में संकुल चैम्पियनशिप – मदन स्वरूप इंटर कालेज, हरियाना

जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप – 1.सुशील सैनी, हबीबी इंटर कालेज, मुरादाबाद

2.आकिब नाजिम मलिक, पारकर इंटर कालेज, मुरादाबाद

जूनियर वर्ग में संकुल चैम्पियनशिप – आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, मुरादाबाद

सीनियर वर्ग व्यक्तिगत चैम्पियनशिप – यश तोमर, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, मुरादाबाद

सीनियर वर्ग संकुल चैम्पियनशिप – आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, मुरादाबाद

बालिका वर्ग परिणाम:

सब जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप – दिशा, कैल्टन गर्ल्स हाईस्कूल मुरादाबाद

सब जूनियर वर्ग में संकुल चैम्पियनशिप – राजकीय कन्या इंटर कालेज मुरादाबाद

जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप – अंजू, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, मुरादाबाद

जूनियर वर्ग में संकुल चैम्पियनशिप – मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, मुरादाबाद

सीनियर वर्ग व्यक्तिगत चैम्पियनशिप – 1- कसक, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज, मुरादाबाद 2- कनक चौधरी, वनस्थली बालिका इंटर कालेज, मुरादाबाद

सीनियर वर्ग संकुल चैम्पियनशिप – मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, मुरादाबाद