राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : खराब प्रगति पर बीएमएम हलिया व जमालपुर को चेतावनी

Share

13HREG397 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन : खराब प्रगति पर बीएमएम हलिया व जमालपुर को चेतावनी

मीरजापुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पथरहिया स्थित विकास भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीसी एनआरएलएम अनय मिश्रा ने नये समूह बनाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का निर्देश दिया। विकास खंड हलिया और जमालपुर में हाउस होल्ड सेचुरेशन की प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

खंड मिशन प्रबंधक को चेतावनी दी तथा एक सप्ताह में सुधार लाने का निर्देश दिया। समूह गठन के प्रगति, मिशन अंत्योदय के डाटा सत्यापन, आरएफ, सीआइएएफ, सीसीएल, बीआरएफ प्रपोजल जनरेट करने, उत्पादक समूह, आजीविका सखी, उद्योग सखी के चयन व प्रशिक्षण पर चर्चा की गई।

लखपति महिला और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य ऋण योजना, माइक्रो इंटरप्राइज, ड्राई राशन फीडिंग की प्रगति, विद्युत सखी, प्रोजेक्ट उन्नति के बारे में जानकारी दी। जिला मिशन प्रबंधक दशरथ मिश्रा, सरोज पांडेय आदि थे।