मंदसौर: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, कुछ ही घंटों की भारी बारिश में नदी नाले उफान पर

Share

17HREG2 मंदसौर: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, कुछ ही घंटों की भारी बारिश में नदी नाले उफान पर

मंदसौर, 16 सितम्बर (हि.स.)। दो दिन तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग का था। अनुमान के मुताबिक झमाझम बारिश जारी है। मंदसोैर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में तेज बारिश का दौर शुक्रवार को रातभर में चला। इसके बाद शनिवार सुबह भी यह क्रम जारी रहा। रुक रुककर तेज तो कभी बूंदाबांदी के रूप में बारिश जारी रही। इससे शिवना का जलस्तर बढ़ गया। पशुपतिनाथ मंदिर स्थित छोटी पुलिया जलममग्न हो गई। वहीं कालाभाटा के गेट भी खोल दिए गए। गांधी सागर बांध का जलस्तर भी बढ़ा है।

शनिवार सुबह आठ बजे तक की बात करें तो बीते 24 घंटे में जिले में औसत 2.13 इंच बारिश दर्ज की गई है। ओवरऑल जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 23.23 पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 16.24 इंच कम है। लेकिन संभावना है कि यह आंकडा अब औसत बारिश के आस पास पहुंच जायेगा।

जिले में सबसे ज्यादा बारिश सीतामऊ 32, सुवासरा 29, मल्हारगढ़ 25, धुंधडका 24 और संजीत 24 इंच तक बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिनभर और रात में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। यहां 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।मौसम जानकारों के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती ओडिशा तट के आसपास से लो प्रेशर एरिया के साथ साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है।

कालाभाटा बांध के गेट खोले

शिवना का जलस्तर बढने के साथ ही कालाभाटा बांध और रामघाट पर पानी की आवक बढ़ गई। जलकल सभापति निलेश जैन ने बताया कि सुबह आठ बजे गेट आधा इंच खोला गया। इसके बाद दो गेट तीन फीट खोले गए। इसके बाद भी जलस्तर बढ़ता रहा। बाद में करीब ग्यारह बजे दो गेट छह फीट तक खेाले गए। बाद में दोपहर में तीन गेट छह फीट तक खोले गए। इधर पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित शिवना की छोटी पुलिया जलमग्न हो गई। इसके पहले ही पुलिया से आवाजाही बंद करते हुए बेरिकेड्स लगा कर पुलिस तैनात कर दी गई।

राजमार्ग पर पेड़ गिरा

इधर रामटेकरी स्थित राजमार्ग पर मौजूद मित्र वत्सला के पास एक पेड़ गिर गया। इससे जनहानी तो नहीं हुई। लेकिन यहां व्यवसाय करने वाले लोगों को कुछ नुकसान हुआ है।

घरों में घुसने को तैयार पानी

इधर चंबल में भी पानी की आवक तेज हो गई। जिससे चंबल किनारे कुछ गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ गया। सीतामऊ क्षेत्र के भगोर में पानी आंगनवाड़ी तक पहुंच गया। इसके अलावा कुछ और बारिश होने पर पानी घरों में भी घुस सकता है। पूर्व मे ंभी हुई बारिश से इस गांव में खासा नुकसान हुआ था।

दो मछवारे फंसा गांधी सागर में

इधर गांधी सागर में बने एक टापू पर मछवारे फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार धुलेरा मगरा टापू पर एक नाव टूटने से दो मछवारे यहां फंस गए। इसके बाद महासंघ को सूचना दी गई। रामपुरा सेंटर के सहायक प्रबंधक दिनेश ठाकरे ने बताया कि दोनों को बोट द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है।