13HREG401 गिफ्ट डीड से आम जनमानस को 1807.31 करोड़ रुपये का मिला लाभ
लखनऊ,13 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में घर-घर शांति और सौहार्द का वातावरण बनाने तथा अदालतों से संपत्ति संबंधी पारिवारिक विवादों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से चलाई गई विशेष गिफ्ट डीड योजना का लाभ 05 अगस्त से 12 सितम्बर तक 43 हजार 574 लोगों द्वारा उठाया गया। इससे जनता को 1807.31 करोड़ रुपये का लाभ मिला।
सचिवालय स्थित तिलक हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जायसवाल ने बताया कि अब रक्त सम्बधियों को सम्पति दान करने पर स्टाम्प सर्किल रेट के बराबर न होकर केवल 05 हजार रुपये है। इस योजना से पूर्व गिफ्ट डीड करने में इसके पहले स्टाम्प शुल्क सर्किल रेट के बारबर देना पड़ता था। गत वर्ष जून, 2022 से दिसम्बर, 2022 तक छह महीनों के लिए लागू की गयी। इस योजना का लाभ 2 लाख 56 हजार 440 लोगों ने उठाया। उन्होंने बताया कि इस योजना के पूर्व रजिस्ट्री कराने की संख्या कम होती थी।
इसके अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के सदस्यों पुत्र, पुत्री, पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्रवधु (पुत्र की पत्नी) सगा भाई (सगे भाई के मृतक होने की दशा में उसकी पत्नी) सगी बहन, दामाद ( पुत्री का पति ). पुत्र / पुत्री के पुत्र/पुत्री के मध्य निष्पादित अचल सम्पत्ति के दान विलेख पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क की अधिकतम सीमा 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है।