12HREG23 केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून, 12 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यहां मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रधान आज सुबह देहरादून पहुंचे। वह सरकार और पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे।