मंदसौर: पुलिस ने दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पकड़ा, आरोपित भी गिरफ्तार

Share

10HREG334 मंदसौर: पुलिस ने दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पकड़ा, आरोपित भी गिरफ्तार

मंदसौर, 10 सितम्बर (हि.स.)। जिले के नाहरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक लोडिंग पिकअप से 2 लाख से अधिक कीमत का अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद करते हुए मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज किया है।

नाहरगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस मुखबिर से सुचना मिली थी की एक लोडिंग पिक अप वाहन से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाहरगढ़ पुलिस ने एक टीम बनाकर लीलदा काचरिया कदमाला रोड शिवना पूल के निकट नाकाबंदी करते हुए पिकअप को रोक कर तलाशी लेने के दौरान पिकअप में 13 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 2 क्विंटल 5 किलो 640 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने पिकअप चालक बबलू पुत्र दशरथ भील उम्र 19 साल निवासी दूधलाई थाना रामपुर जिला नीमच को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा की कीमत 2 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपित अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।