21HREG146 कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद 22 को मुरादाबाद और संभल में करेंगे प्रवास
– शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पौधरोपण महा अभियान 2023 सम्पन्न होगा
मुरादाबाद, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद 22 जुलाई यानि की शनिवार को संभल और जनपद मुरादाबाद में प्रवास पर रहेंगे। यहां पर वे पौधरोपण महा अभियान-2023 के तहत पौधरोपण करेंगे।
पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार से पौधरोपण महा अभियान-2023 सम्पन्न होगा। इसके तहत राज्य सरकार के सभी मंत्री विभिन्न जनपदों में प्रवास पर रहकर इस महा अभियान में जुड़कर पौधरोपण करेंगे। इसी के तहत राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद 22 जुलाई की सुबह 11 बजे जनपद मुरादाबाद दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर विभागीय अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से मिलने के बाद सेक्टर 16 में पौधरोपण महा अभियान में भाग लेंगे। इसके बाद वे संभल जिले के बहजोई नागौर मार्ग पर स्थित फत्तेहपुर शरीफ नगर में पौधरोपण महा अभियान में भाग लेंगे।