मप्र: प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी

Share

19HREG490 मप्र: प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी

भोपाल, 19 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार, 21 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर प्रवास पर रहेंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बुधवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 10 बजेे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। पूर्वान्ह 11.20 बजे प्रियंका गांधी ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहां से प्रियंका पूर्वान्ह 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।