इतिहास के पन्नों में 20 जुलाईः सिकंदर का जन्म

Share

19HNAT20 इतिहास के पन्नों में 20 जुलाईः सिकंदर का जन्म

इतिहास के महान सैन्य नेतृत्वकर्ताओं में गिने जाने वाले सिकंदर का जन्म 20 जुलाई 356 ईसा पूर्व प्राचीन नेपोलियन की राजधानी में हुआ था। सिकंदर का पूरा नाम अलेक्जेंडर मेसडोनियन था जो मेक्डोनिया या ओलंपिया के राजा फिलिप द्वितीय का पुत्र था।

सम्राट के रूप में सिकंदर की कीर्ति दूर-दूर तक फैली। महज बीस साल की उम्र में राजा बनने वाले सिकंदर ने सबसे पहले मकदूनिया के आसपास के राज्यों को जीता। विशाल फारसी साम्राज्य जो मिस्र, ईरान से लेकर पश्चिमोत्तर भारत तक फैला था, उसके शासक शाह दारा को सिकंदर ने अलग-अलग युद्धों में हराकर उसका साम्राज्य हासिल किया। सिकंदर ने करीब 12 वर्षों तक एकछत्र शासन किया।

विश्व विजय अभियान पर निकले सिकंदर ने अपने सैनिकों के साथ 12 हजार मील की यात्रा की।वह सिंधु नदी को पार करता हुआ तक्षशिला पहुंचा और राजा अम्भी ने सिकंदर की अधीनता स्वीकार कर ली। पश्चिमोत्तर प्रदेश के अधिकांश राजाओं ने आत्मसमर्पण कर दिया। लेकिन तक्षशिला से सिकंदर राजा पोरस के साम्राज्य तक पहुंचा जहां राजा पोरस ने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया।

इस टकराव के बाद सिकंदर मेसिडोनिया वापस लौटने लगा लेकिन अलेक्जेंडर द ग्रेट कहलाने वाला सिकंदर का महज 32 साल की उम्र में बेबीलोन (मौजूदा इराक) इलाके में अचानक रहस्यमय बीमारी से निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1296ः अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।

1654ः एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।

1761ः माधवराव प्रथम पेशवा बने।

1903ः फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।

1905ः बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव की मंजूरी।

1933ः लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ करीब पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।

1951ः यरुशलम में हुए हमले में जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम की मौत।

1956ः फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1969ः एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखकर इतिहास रचा।

2017ः रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

जन्मः

1919ः माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले पहुंचने वाले सर एडमंड हिलेरी।

1929ः फिल्म अभिनेता राजेन्द्र कुमार।

1950ः फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह।

1969ः अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल।

निधनः

1866ः टीबी रोग से पीड़त जर्मन गणितज्ञ बर्नार्ड रीमैन।

1937ः रेडियो के आविष्कारक गेलेलिमो मार्कोनी।

1965ः सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त।

1972ः पार्श्व गायिका गीता दत्त।

1973ः मार्शल आर्ट के संस्थापक और अभिनेता व निर्देशक ब्रूस ली।