प्रसिद्ध मोटा महादेव मन्दिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Share

17HREG42 प्रसिद्ध मोटा महादेव मन्दिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

बिजनौर,17 जुलाई (हि.स.)। जनपद के नजीबाबाद तहसील में हरिद्वार हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध मोटा महादेव मन्दिर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों के साथ कांवड़ियों ने यहां भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।

सावन के दूसरे सोमवार को मोटा महादेव मंदिर में भक्तों की दर्शन पूजन के लिए लम्बी लाइन सवेरे से ही लगी रही। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व से ही पुख्ता बंदोबस्त कर रखे थे। वही जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने रविवार को दौरा कर व्यवस्था की जानकारी लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए थे। इस मन्दिर पर हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियें जल चढ़ाकर अपने गन्तव्य को जाते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग सवा तीन लाख कांवड़ियें जल लेकर गुजर चुके हैं।