16HREG313 राजगढ़ः विमुक्त घुमंतु जनजाति का सम्मेलन 18 को पचोर में
राजगढ़, 16 जुलाई (हि.स.)। विमुक्त घुमंतु जनजाति का सामाजिक सम्मेलन 18 जुलाई को पचोर नगर के अग्रवाल मैरिज हाॅल में आयोजित किया जा रहा है। इसके पूर्व रविवार को ब्यावरा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में विमुक्त घुमंतु जनजाति के प्रांत प्रमुख लखन विश्वकर्मा ने बताया कि आयोजित सम्मलेन में जनजाति के लोगों को उनका गौरव यादव दिलाकर मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर की 51 विमुक्त घुमक्कड़ जनजातियां साथ ही जिले की 22 जनजाति समाज हिस्सा लेगी। सामाजिक सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य उनके दस्तावेज तैयार करवाना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सम्मान सहित स्थायित्व के लिए जागरुकता लाना है। सम्मेलन में घुमंतु जनजाति के केन्द्रीय अधिकारी दुर्गादास व्यास, क्षेत्रीय अधिकारी गोरेलाल मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर आकाश झाझोरिया, श्यामसुंदर गुदेन, मोनू छाड़ी, दिलराज छाड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।