टिहरी के शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Share

16HREG159 टिहरी के शिक्षकों को किया गया सम्मानित

-भारत को विश्व गुरू बनाने को नई टिहरी के शिक्षकों ने प्रतिभागिता कर संकल्प लिया

नई टिहरी, 16 जुलाई (हि.स.)। जन-दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन बदायूं (यूपी) ने संतपाल सिंह राठौर स्मृति 2023 के तहत राष्ट्रीय स्तर की एक शैक्षिक संगोष्ठी बदायूं में हुई, जिसमें जनपद टिहरी की शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। जबकि पूरे देश से यहां पर 90 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। टिहरी के शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

जनपद टिहरी से प्रतिभाग करने वाली अध्यापिक सरोज बाला सेमवाल ने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए जनपद टिहरी की ओर से तत्परता से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षाविद् रामबहादुर पांडेय व मुख्य अतिथि सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक युवा कल्याण विभाग डा. दिनेश यादव व पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह टिहरी के शिक्षिकाओं के प्रतिभाग को सराहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही नंदी बहुगुणा और उनकी टीम ने गढ़वाली वंदना और समूह गान प्रस्तुत कर प्रशंसा बटोरी। टीम उत्तराखंड ने आयोजक मंडल को शाल एवं उत्तराखंडी टोपी भेंट की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड से नंदी बहुगुणा, आचार्य संतोष व्यास, तेजोमही बधानी, सरोज बाला सेमवाल, बिशंबरी भट्ट, मीना तिवारी, सरोजनी रावत, राजीव थपलियाल, रविन्द्र कुमार,जसपाल रावत, विनोद रावत,कमलेश बलूनी ने प्रतिभाग किया। देश भर के समस्त शिक्षकों ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया और कहा कि इसके लिए वे प्रत्येक विद्यालय को संस्कारशाला बनाएंगे। कार्यक्रम के आयोजक हरि प्रताप सिंह राठौर जनपद टिहरी के समस्त प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र भेंट किए गए।