सलड़ी में बन रहा अमृत सरोवर, उपलब्ध कराएगा स्वरोजगार के नए अवसर

Share

16HREG165 सलड़ी में बन रहा अमृत सरोवर, उपलब्ध कराएगा स्वरोजगार के नए अवसर

नैनीताल, 16 जुलाई (हि.स.)। नैनीताल जनपद के भीमताल विकास खंड के अंतर्गत भीमताल-रानीबाग रोड के पास स्थित ग्राम सभा सलड़ी में अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने इस निर्माणाधीन अमृत सरोवर व अन्य विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि यह अमृत सरोवर क्षेत्र के लोगों की आजीविका का सशक्त माध्यम बनेगा और ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

इसके साथ सेल्फी प्वाइंट, यात्री शेड, रेलिंग, फव्वारे व वायर क्रेट आदि का निर्माण भी कराया जाएगा। साथ ही इस सरोवर में मत्स्य पालन भी किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने हरीनगर, ढुंगशिल प्राथमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण भी किया।

ग्राम प्रधान जया बोहरा द्वारा विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण स्थिति में होने की जानकारी देने पर ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को जल्द ध्वस्तीकरण करने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर हेमा आर्य, लता पलड़िया, सरपंच सुंदर लाल, रघुनाथ बोहरा, उमा देवी, प्रेमा देवी, सविता देवी, पुष्पा देवी, सचिन भट्ट, गंगा देवी, अमन कुमार, नवीन पलडिया, यशपाल, भुवन आर्य, नवीन क्वीरा, ईश्वरी दत्त, कृष्ण पलड़िया, बीडीओ केएन शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी मोहन राम, संजय कुमार, अजय कुमार, कमल कुल्याल व दुर्गा दत्त पलड़िया सहित ग्रामीण अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।