हरेला पर्व पर सीमान्त नगर जोशीमठ मे भी प्रकृति पूजन के साथ हुआ पौधरोपण

Share

16HREG221 हरेला पर्व पर सीमान्त नगर जोशीमठ मे भी प्रकृति पूजन के साथ हुआ पौधरोपण

जोशीमठ, 16 जुलाई (हि.स.)। शांति, समृद्धि, हरियाली,पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति पूजन के पर्व हरेला के अवसर पर सीमान्त नगर जोशीमठ में भी उत्साह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ पौधरोपण।

नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ के सौजन्य से इस वर्ष एनटीपीसी के टाउनशिप रविग्राम में हरेला पर्व मनाया गया। वेदमंत्रों के साथ पूजन/अर्चन कर पौधरोपण का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों,महिला मंगल दलों,स्कूली छात्र-छात्राओं व अधिकारियों/कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान स्थानीय जलवायु के अनुसार विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, नगर पालिकाअध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, भाजपा नगर अध्यक्ष नितेश चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरूवाणं, जेपी भट्ट, पालिका सभासद समीर डिमरी, आरती उनियाल, प्रदीप भट्ट,सरपंच हर्षवर्धन भट्ट, सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी आदि के अलावा नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक बीबी मर्तोलिया,के साथ ही एनटीपीसी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, एनसीसी, नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व महिला मंगल दल मौजूद रहे।