13HREG418 फिरोजाबाद : कलेक्ट्रेट में मिली गंदगी पर नाराज हुए जिलाधिकारी
फिरोजाबाद, 13 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों के साथ ही परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्ट्रेट में जनता की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के राजस्व लेखाकार, आर.आर.के., न्याय सहायक, आयुध अनुभाग, भू लेखन अनुभाग, राजस्व संग्रह अनुभाग सहित सभी पटलों व अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व लेखाकार के निरीक्षण के दौरान नकल जवाब की पेण्डेंसी की जानकारी प्राप्त की, जो कि 15 दिन की पायी गयी, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए पटल सहायकों को निर्देश दिए कि वह नकल जबाब देने के कार्य में तेजी लाए और जल्द नकल उपलब्ध कराऐं। उन्होंने पटल सहायकों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए कि वह अलमारियों को अच्छे से व्यवस्थित करना, फाईलों का रख-रखाव व फाइल के ऊपर पर्ची लगाकर किससे सम्बन्धित है स्पष्ट लिखा जाए। अधिकारियों एव कर्मचारियांं को स्पष्ट निर्देश दिए है कि दूर-दराज से अपने काम के लिए आने वाले लोगों को अच्छे से कुर्सी पर बैठाए। उनको एक गिलास पानी पिलावाने के बाद उनकी समस्याएं को जाने और यथा सम्भव उनकी समस्याओं निस्तारण करें। कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।