सरकार के राजस्व में 2022 के सापेक्ष 2023 में रु0 1211.56 करोड़ की हुइ्र वृद्धि

Share

06HREG398 सरकार के राजस्व में 2022 के सापेक्ष 2023 में रु0 1211.56 करोड़ की हुइ्र वृद्धि

लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के मई माह में कुल 15351.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वर्ष 2022-23 के मई माह में 14139.63 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार मई 2022 के सापेक्ष मई 2023 में प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदो में रू0 1211.56 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर राजस्व वाले मद जीएसटी एवं वैट में माह मई 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 12589.71 करोड़ के सापेक्ष 8178.27 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 65 प्रतिशत है। इस प्रकार जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत मई 2022 की तुलना में मई 2023 में 518.67 करोड़ अधिक प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत माह मई, 2023 में कुल रुपये 5553.16 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है जबकि गत वर्ष मई, 2022 के माह में प्राप्ति रुपये 4957.30 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह मई, 2023 में रुपये 2625.11 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष माह मई, 2022 में प्राप्ति रुपये 2702.30 करोड़ थी।

सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अन्तर्गत माह मई, 2023 में कुल रुपये 3633.06 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष मई 2022 में प्राप्ति रुपये 3414 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह मई, 2023 की राजस्व प्राप्ति रुपये 2350.18 करोड़ है, जबकि गत वर्ष माह मई 2022 में प्राप्ति रुपये 2021.53 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि परिवहन के अन्तर्गत माह मई, 2023 की राजस्व प्राप्ति रुपये 850.64 करोड़ है, जबकि गत वर्ष माह मई 2022 में प्राप्ति रुपये 793.40 करोड़ थी।

उन्होंने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत माह मई 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रुपये 20407.52 करोड़ के सापेक्ष रुपये 15012.15 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 73.6 प्रतिशत है। इस प्रकार मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत प्राप्ति माह मई 2022 की तुलना में माह मई 2023 में रुपये 1123.62 करोड़ अधिक है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह मई, 2023 में प्राप्ति रुपये 339.04 करोड़ है, जबकि गत वर्ष माह मई, 2022 में प्राप्ति रुपये 251.10 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह मई 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रुपये 40413.60 करोड़ के सापेक्ष रुपये 29624.89 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 73.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत रुपये 18930.74 करोड़ राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के सापेक्ष रुपये 13021.43 करोड़ एवं वैट के अंतर्गत रुपये 5364.88 करोड़ के सापेक्ष रुपये 3648.02 करोड़ की प्राप्ति हुई है।

आबकारी मद के अंतर्गत माह मई 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 8600.00 करोड़ के सापेक्ष 6946.49 करोड़ प्राप्त हुए हैं। स्टांप तथा निबंधन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 4195.50 करोड़ के सापेक्ष 4257.73 करोड़ एवं परिवहन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 2104.84 करोड़ के सापेक्ष 1656.51 करोड़ की प्राप्ति हुई है।