चीन ने शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण - सरस जनवाद

चीन ने शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

Share

30HINT2 चीन ने शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

बीजिंग, 30 मई (हि.स.)। चीन ने आज सुबह अपने अंतरिक्ष स्टेशन से शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसी के साथ पांच महीने के इस मिशन के लिए इस यान से एक आम नागरिक सहित तीन अंतरिक्ष यात्री रवाना हुए।

चाइना मैनड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) के अनुसार लॉन्ग मार्च-2एफ कैरियर रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिम चीन में जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से मंगलवार सुबह नौ बजकर 31 मिनट (चीन के समयानुसार) पर प्रक्षेपित किया गया। प्रक्षेपण के करीब 10 मिनट बाद शेनझोउ-16 रॉकेट से अलग होकर अपनी निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। चालक दल के सदस्य ठीक हैं। प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा।

इन अंतरिक्ष यात्रियों के सात घंटे से कम समय की यात्रा के बाद जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर स्टेशन के तियान्हे कोर मॉड्यूल में पहुंचने की उम्मीद है। सीएमएसए के उप निदेशक लिन शिकियांग का कहना है कि चीन के अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम के विकास के चरण में प्रवेश करने के बाद शेनझोऊ-16 पहला चालक दल मिशन है।

बेइहांग विश्वविद्यालय बीजिंग के एक प्रोफेसर गुई हाइचाओ इन तीन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं। इस मिशन के कमांडर जिंग हैपेंग हैं। वह रिकॉर्ड चौथी बार अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। अंतरिक्ष यात्री उड़ान इंजीनियर झू यांगझू पहली यात्रा अंतरिक्ष कर रहे हैं।