18HELE4 रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएं, भाजपा का हर कार्यकर्ता है प्रभु राम का सेवक :स्वतंत्रदेव
– महापौर का चुनाव लड़ता है पार्षद, वार्ड के हर घर में सम्पर्क करें उम्मीदवार : स्वतंत्रदेव
प्रयागराज, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के लिए चुनाव लड़ती है। क्योंकि जनता हमें जातिवाद, परिवारवाद के नाम पर नहीं राष्ट्रवाद के नाम पर कमल के निशान पर मतदान करता है।
मेयर का चुनाव लड़ता है पार्षद, वार्ड के हर घर में सम्पर्क करें उम्मीदवार : स्वतंत्रदेव
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव प्रत्याशी का परिचय सम्मेलन एवं संवाद सभा का आयोजन भाजपा नेता राकेश शुक्ला के आवास पर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मेयर का चुनाव पार्षद लड़ता है। इसलिए पार्षद उम्मीदवार परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाकर वार्ड के हर घर में जाकर संपर्क करें। मोदी और योगी की जनकल्याणकारी कार्यों को अवगत कराएं और वार्ड की शिकायत को सुनें और निराकरण करें।
रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएं, भाजपा का हर कार्यकर्ता है प्रभु राम का सेवक
उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता इतिहास बनाने निकले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता नाराज ना होने पाए। नाराज हुए कार्यकर्ताओं को मनाना है। क्योंकि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रभु राम का सेवक है। हमें हर बूथों पर खिलाना है।
सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्या, प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिलाध्यक्ष गंगा पार अश्वनी दुबे, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्रा, शशि वार्ष्णेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी के महापौर प्रत्याशी गणेश केसरवानी एवं पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
पार्टी का कार्यकर्ता लड़ रहा है चुनाव, विश्वास को हमें टूटने नहीं देना है: गणेश
इस अवसर पर भाजपा महापौर उम्मीदवार गणेश केसरवानी ने कहा कि यह चुनाव हर एक पार्टी का कार्यकर्ता लड़ रहा है और इस विश्वास को हमें टूटने नहीं देना है। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता राकेश शुक्ला रहे। संचालन नगर निकाय के चुनाव संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर डॉ कीर्तिका अग्रवाल, डॉ एलएस ओझा, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला एवं सभी पार्षद के प्रत्याशी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।