गोरखपुर : भाजपा मेयर उम्मीदवार डा. मंगलेश और कांग्रेस के नवीन सिन्हा ने किया नामांकन

Share

17HREG383 गोरखपुर : भाजपा मेयर उम्मीदवार डा. मंगलेश और कांग्रेस के नवीन सिन्हा ने किया नामांकन

गोरखपुर, 17 अप्रैल (हिस.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गोरखपुर मेयर पद के अधिकृत उम्मीदवार डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सोमवार को नामांकन किया।

डॉ. मंगलेश के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल भी मौजूद रहे। इनके आलावा पार्टी के कई बड़े चेहरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इससे पहले डॉ. मंगलेश के पक्ष में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में एक सभा का आयोजन हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत पार्टी के कई नेताओं ने उसे संबोधित किया और डॉ. मंगलेश के पक्ष में मतदान की अपील की।

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार नवीन सिन्हा ने भी नामांकन करते हुए दावेदारी ठोंकी। कांग्रेस प्रत्याशी नवीन सिन्हा के नामांकन के दौरान भी जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और कांग्रेस के अन्य कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

सीवरेज-वॉटर लॉगिंग की समस्या का होगा निदान

डॉ. मंगलेश ने कहा, गोरखपुर और पूरे प्रदेश में योगी सरकार बेहतर और अच्छा काम कर रही है। गोरखपुर शहर को कई विकास की योजनाएं दी हैं। लेकिन, महानगर में सीवरेज से लेकर वॉटर लॉगिंग की बड़ी समस्या रही है। हालांकि, इसे भी दुरुस्त करने के प्रयास लगातार हो रहे हैं। मेरी जीत के बाद मैं भी सरकार की ओर से कराए जा रहे इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग करूंगा। साथ ही महानगर की मूलभूत समस्याओं से जनता को छुटकारा दिलाने का प्रयास करूंगा।