भोपाल: कांग्रेस की सरकार बनने पर गठित होगा सेन आयोग, कमलनाथ ने की घोषणा

Share

17HREG51 भोपाल: कांग्रेस की सरकार बनने पर गठित होगा सेन आयोग, कमलनाथ ने की घोषणा

भोपाल, 17 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कोई भी दल विभिन्न समाजों को लुभाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सेन समाज के एक कार्यक्रम में कहा है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, तो सेन आयोग का गठन किया जाएगा।

राजधानी के पीएनटी चौराहे पर सोमवार को सेन महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सेन समाज का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस पार्षद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो सेन आयोग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सेन महाराज के जन्मस्थल बांधवगढ़ में उनका स्मारक बनाया जाएगा।