संगोष्ठी में भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों के महत्व पर मंथन

Share

16HINT4 संगोष्ठी में भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों के महत्व पर मंथन

काठमांडू, 16 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के धनगढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन रविवार को भारत और नेपाल के विद्वानों ने दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों और मनसा खंड के महत्व पर विस्तृत मंथन किया।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शनिवार को सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भारतीय अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के महासचिव श्याम परांडे ने भाग लिया। संगोष्ठी में भाजपा के विदेश मामलों के प्रमुख डॉ. विजय चौथाईवाले भी भाग ले रहे हैं।

संगोष्ठी का आयोजन सुदुरपश्चिम प्रांत सरकार, सुदुरपश्चिम विश्वविद्यालय और भारतीय अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, ऋषिवुड विश्वविद्यालय, नेपाल भारत सहयोग मंच, कुमाऊं विश्वविद्यालय और महाकाली साहित्य संगम ने संयुक्त रूप से किया है।