मुरैना: केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि से पंचायतों को दिए पानी के टैंकर

Share

13HREG466 मुरैना: केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि से पंचायतों को दिए पानी के टैंकर

– भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ टेंकरों का वितरण

मुरैना, 13 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय सांसद व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म काल में होने वाली पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय जनता की मांग पर जिले की 22 पंचायतों को सांसद निधि से 23 पानी के टैंकर स्वीकृत किए हैं। सांसद जनसंपर्क कार्यालय मुरैना पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सांसद निधि से स्वीकृत 23 टैंकरों का 22 पंचायतों को पानी के टैंकरों का वितरण किया गया। पानी के प्रत्येक टैंकर की अनुमानित राशि 1,96,444 है । इस अवसर पर अंबाह विधायक कमलेश जाटव, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जनपद पंचायत मुरैना की ग्राम पंचायत रिठौरा कला को 2 टैंकर ,ग्राम पंचायत लोगा, मितावली, अरदोनी, कुतवार, ऐती, रान्शु, सिलगिला सहित जनपद पंचायत जौरा की ग्राम पंचायत गलेथा को एक पानी का टैंकर स्वीकृत किया है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत पोरसा के ग्राम पंचायत लालपुरा, रजौधा, नंद का पुरा, नगरा ,उसेद लुधाबली, रूअर ,सेथरा बसई ,कोथर खुर्द ,कोथर कला ,तरसमा ,बरवाई ग्राम पंचायतों को पानी का टैंकर सांसद निधि से स्वीकृत किए गए। जिनका वितरण सांसद जनसंपर्क कार्यालय पर किया गया।