फिल्ममेकर डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी

Share

13HENT12 फिल्ममेकर डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर डेविड धवन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। हालांकि, डेविड धवन को कुछ हफ्ते पहले अचानक परेशानी शुरू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड धवन की मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई है। सर्जरी के बाद डेविड धवन की हालत स्थिर है और पूरा परिवार उनकी देखभाल करता नजर आ रहा है।