12HSPO13 अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट : राइजिंग और वारियर्स ने दर्ज की जीत
देहरादून, 12 अप्रैल (हि.स.)। अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को राइजिंग और वारियर्स ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
दिन के पहले मैच में सचिवालय राइजिंग ने ईगल्स को 30 रन से हराया। राइजिंग की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। सौरव ने शानदार 81 और शैलेंद्र ने 33 रन बनाए। अरुण और तेजपाल ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में ईगल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई। भूपेंद्र ने 58 और देवेंद्र ने 46 रन बनाए । ललित नौटियाल ने तीन और अनूप नेगी ने दो विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच सौरव को एवं फाइटर ऑफ द मैच भूपेंद्र को दिया गया।
दिन के दूसरे मैच में वारियर्स की टीम ने क्लासिक को 70 रन से हराया। वारियर्स की टीम ने पहले खेलते कोई 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। सौरभ उनियाल ने 77 और जगमोहन ने 25 रन बनाए। सुनील बिष्ट और नीरज ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक की टीम 19.2 ओवरों में 133 रन पर आउट हो गई। सूर्य प्रताप ने 41 और अनूप डंगवाल ने 35 रन बनाए। सौरभ ने 4 विकेट लिए। सौरभ को मैन ऑफ द मैच दिया गया एवं सूर्य प्रताप को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।