कोविड 19 : मुरादाबाद में मंगलवार को मिले 5 पॉजीटिव, सक्रिय मरीज हुए 37

Share

12HREG2 कोविड 19 : मुरादाबाद में मंगलवार को मिले 5 पॉजीटिव, सक्रिय मरीज हुए 37

मुरादाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद में आज रात्रि 11 बजे तक कोविड-19 के 5 नए मामले सामने आए। इसके बाद मंगलवार को मुरादाबाद में कुल एक्टिव केस 37 हो गए। वहीं आज पूर्व में आए दो संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो गए।

आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात्रि 11 बजे तक कोविड-19 के मुरादाबाद जनपद में 5 पॉजिटिव केस आए। आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि पॉजीटिव मरीजों में मुरादाबाद के सिविल लाइन, कोठीवाल नगर, विकास नगर लाइनपार, कांशीराम नगर, बंगला गांव के संक्रमित शामिल हैं।