11HREG47 एम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों को पुलिस ने रोका, मुख्यमंत्री को देने जा रहे थे ज्ञापन
-तहसीलदार ने लिया कर्मचारियों का ज्ञापन
ऋषिकेश, 11 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शिरोमणि अकाली दल मान यूथ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया है।
मंगलवार को अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गा के नेतृत्व में सुबह त्रिवेणी घाट पर गंगा मां के चरणों में शीश नवाने के बाद एक जीप में सवार होकर कार्यकर्ता एम्स में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें जंगलात चौकी के निकट रोक दिया, उसके बाद तहसीलदार डा.,अमृता शर्मा को अपना ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि पिछले 8 वर्षों से एम्स में आउटसोर्स के माध्यम से सुरक्षाकर्मियों से कार्य लिया जा रहा था। उन्हें अचानक हटा दिया गया है। अब उपनल से अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को भर्ती किया गया है ।इसके कारण पहले से कार्यरत कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह मार्च माह से एम्स के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।
ज्ञापन देने वालों में सब्बल सिंह नेगी, संदीप राणा, मनोज कुमार, राम ध्यान, संजीव चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।