अनूपपुर: ईसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना कर किया धर्म कार्य

Share

07HREG74 अनूपपुर: ईसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना कर किया धर्म कार्य

अनूपपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। जिले में ईसाई धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का त्योहार मनाया। लोगों उपवास रखकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की। गिरजाघरों में घंटा न बजाकर लकड़ी के खटखटे बजाए गए और क्रॉस चूमकर यीशु का स्मरण कर गरीबों को दान देते हुए अन्य धर्म के कार्य किए गए।

विशेष प्रर्थना सभा में पास्टर विक्टर, एसटी रावलकर, एनोस, अमिता रावलकर, आमोस, रुथ रावलकर, रिचर्ड रेगी राव, जॉन रावलकर, हनोक लाल, विलियम रावलकर,योना रावलकर चांद भिसे संजय मसीहा विमला मसीहा स्मिता रॉव, अरुणिमा लाल, राजेश भिसे, राजेस्वरी भिसे, चांद भिसे, विलियम, विजय रावलकर, प्रार्थना, स्तुति, आराधना, प्रसंशा रावलकर, जेनेट राव सहित अन्य शामिल रहे।

ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे और फिर ईस्टर का बहुत महत्व है। गुड फ्राइडे का दिन बेहद पवित्र माना गया है। माना जाता है कि इस दिन यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। कई जगहों पर पवित्र या महान फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे भी कहने की परंपरा है।