एआईएसएमए के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी बने

Share

06HREG414 एआईएसएमए के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी बने

कानपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे की ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का निर्वाचन गुरुवार को रेल इंस्टीट्यूट आगरा में किया गया। जिसमें कानपुर सेंट्रल के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी को पूरे जोन का कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

उत्तर मध्य रेलवे की ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का निर्वाचन सकुशल सपन्न हो गया है। नवनिर्वाचित अनिल कुमार तिवारी ने सभी स्टेशन मास्टर का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं का विशेष ध्यान रखते हुए उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। साथ समय से उनका निस्तारण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर कैडर को मिनिमम ग्रेड पे 4200 व अधिकतम वर्दी भत्ता दिलाने में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन का योगदान रहा है।

उत्तर मध्य रेलवे के ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर कानपुर के डीवाईएसएस/जीएमसी मनोज झा को सचिव, शशिकांत तिवारी चीफ इंस्पेक्टर को लाइजनिंग सेक्रेटरी बनाया गया।

इस अवसर पर ए.आर. शर्मा मंडल मंत्री एनसीआरईएस आगरा स्टेशन अधीक्षक कैडर भी उपस्थित रहे।