भोपालः कक्षा 5वीं , 8वीं की गणित विषय की परीक्षा स्थगित

Share

02HREG181 भोपालः कक्षा 5वीं , 8वीं की गणित विषय की परीक्षा स्थगित

सिवनी, 02 अप्रैल(हि.स.)। वार्षिक मूल्याकंन कक्षा 5वीं , 8वीं की गणित विषय की परीक्षा स्थगित करने के संबंध में रविवार को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के संचालक धनराजू एस. द्वारा अतिमहत्वपूर्ण पत्र जारी किया गया है। जिसमें यह भी बताया गया कि इस परीक्षा की आगामी तिथि हेतु निर्देश शीघ्र ही जारी किये जाएंगेे।

जारी पत्र में बताया गया है कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गणित विषय की परीक्षा सोमवार दिनांक 03 अप्रैल 23 को आयोजित किया जाना निर्धारित थी। अपरिहार्य कारणों से यह परीक्षा स्थागित की जाती है।