02HREG86 मोबाइल टॉवर से बीटीएस कार्ड चुराने वाले दो लोग गिरफ्तार
हरिद्वार, 02 अप्रैल (हि.स.)। ज्वालापुर थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर से बीटीएस कार्ड चुराने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 02 सिल्वर प्लेट बीटीएस कार्ड बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक आइडिया मोबाइल कंपनी का ज्वालापुर स्थित अहबाब नगर बने टॉवर पर तैनात इलेक्ट्रिशियन शेर सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी शिवलोक कॉलोनी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने बीते शुक्रवार की रात उनके टॉवर से 02 सिल्वर प्लेट (बीटीएस कार्ड) चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपितों गुलबहार पुत्र समीम निवासी अहबाबनगर व मुशर्रफ पुत्र नजीर को टावर से चोरी बीटीएस कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया।