मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर जताया दुख, घायलों के बेहतर उपचार के दिये निर्देश

Share

02HREG133 मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर जताया दुख, घायलों के बेहतर उपचार के दिये निर्देश

देहरादून, 02 अप्रैल (हि.स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार दोपहर देहरादून-मसूरी हाइवे पर बस के खाई में गिरने की घटना को दुःखद बताते हुए सभी घायलों के बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ट्वीट कर कहा कि देहरादून-मसूरी हाइवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। सम्बंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया गया है। ॐ शान्ति:।

जिलाधिकारी सोनिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, एसपीसिटी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल व अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलों के बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारी व चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।