31HREG130 संदिग्ध परिस्थितिमें युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
रायबरेली, 31 मार्च (हि.स.)। बछरावां कोतवाली क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की पत्नी ने गांव के एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर पति को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर पूरे मामले की जांच में जुट गई।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के थुलेंडी कस्बा के कसाई मोहल्ले का में रहने वाले राजेश (28) की आधी रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पत्नी रेशमा ने गांव के एक व्यक्ति पर अपने पति को शराब पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके पति को गुरुवार की शाम को कच्ची शराब पिलाई थी। अधिक शराब पीने के कारण उसके पति की मौत हुई है।
महिला का कहना है कि उसके पति की मौत का जिम्मेदार गांव का ही एक व्यक्ति है। महिला के इस आरोप के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।