नववर्ष की पूर्व संध्या पर घंटाघर पर 21 सौ दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

Share

18HREG206 नववर्ष की पूर्व संध्या पर घंटाघर पर 21 सौ दीपक जलाएगा ब्राह्मण समाज महासंघ

देहरादून, 18 मार्च(हि.स.)। नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को सायं 7 बजे स्थानीय घंटाघर परिसर में राजधानी के एक दर्जन ब्राह्मण घटक संगठनों के संयुक्त मंच ब्राह्मण समाज महासंघ विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

यह निर्णय सहस्रधारा स्थित राजेंद्र व्यास के आवास पर हुई महासंघ की बैठक में लिया गया । बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता एडवोकेट ने की। उन्होंने ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रतीक इस आयोजन का शुभारंभ महापौर सुनील उनियाल गामा करेंगे। इस अवसर पर नगर के सभी ब्राह्मण संगठनों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं को आह्वान किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी तय किया गया कि नववर्ष की पुण्यबेला पर 22 मार्च की सांय सभी संगठनों के सदस्यगण अपने अपने घरों पर अथवा निकट के मंदिरों में यथा 11 या 21 दीपक जलाएं। नववर्ष पर व्यक्तिगत रूप से अथवा व्हाट्स अप, फेसबुक पर बधाई प्रेषण करें।

बैठक में शशि शर्मा महामंत्री, थानेश्वर उपाध्याय उपाध्यक्ष डा. वी डी शर्मा, पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र व्यास, प्रवक्ता राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अरविंद शर्मा, रामप्रसाद उपाध्याय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।