18HREG214 किमाड़ी रिखोली मोटर मार्ग का जल्द होगा सुधारीकरण : मंत्री गणेश जोशी
देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत देहरादून के उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रिखोली-किमाड़ी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया।
यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित हुई थी और वर्तमान में इस मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 01 करोड़ 43 लाख रुपये का आकलन बनाकर शासन को प्रेषित किया गया है।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया है कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति करवा दी जाएगी। इसके लिए बजट में भी अलग से व्यवस्था की गई है। इस मार्ग में कई स्थानों पर छोटी पुलिया है और सुरक्षा कार्य आदि होने हैं।
ग्रामीण कैबिनेट मंत्री जोशी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसके बाद मंत्री ने अधिकारियों के साथ शनिवार को सड़क का निरीक्षण किया। ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अनिल भाटी अधिशासी अभियंता प्रवीण को सहायक अभियंता कपिल कुमार कनिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार प्रेम सिंह सोहन सिंह सुनील अतर सिंह चमन सिंह रवि पुंडीर संदीप पुंडीर नरेश पुंडीर जीत सिंह ठाकुर अनुकूल अजय पुंडीर महेंद्र पुंडीर युद्धवीर सिंह संदीप पुंडीर रोशन नीरज पूरन सिंह समुंदर सिंह आदि उपस्थित थे।