17HREG359 मप्रः मुख्यमंत्री चौहान से मिले सेना के अधिकारी
भोपाल, 17 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को वेस्टर्न नेवल कमांड के वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, 21 कॉर्पस के लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल, रीयर एडमिरल समीर सक्सेना और ब्रिगेडियर एसएस. छिल्लर ने सौजन्य भेंट की।
सेना के अधिकारी शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री चौहान ने उनका स्वागत किया। वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री चौहान को प्रतीक-चिन्ह भेंट किया।