समाजिक एकता का प्रतीक है होली : रजनी तिवारी

Share

11HREG139 समाजिक एकता का प्रतीक है होली : रजनी तिवारी

हरदोई,11 मार्च (हि.स.)। भारतीय वैश्य समाज एकता महासभा ने शनिवार को सर्व वैश्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आवास विकास कालोनी के मैरिज हाल में आयोजित हुआ।

होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रंगों के त्योहार होली पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का है। इसे आपसी भाईचारे के साथ ही मनाना चाहिए।

वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।