10HREG215 मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में लगाए चंपा, बरगद और सप्तपर्णी के पौधे
भोपाल, 10 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, सप्तपर्णी और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने भी पौध-रोपण किया।
कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए किसान कार्ट टेक सॉल्यूशन स्टार्टअप शुरू करने वाले भोपाल के महिपाल सिंह, स्वप्न राज सिंह, पुष्पराज सिंह और ऊषा तोमर ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ रामभरोस चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। पिंकेश चौहान, अरविंद, सागर, गौरव तथा पंकज भी साथ थे।