04HREG258 अनूपपुर: जिले में 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में शामिल हुए 8166 छात्र-छात्राएं, 281 रहे अनुपस्थित
अनूपपुर, 4 मार्च (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं शनिवार को जिले के 56 परीक्षा केन्द्रों में हायर सेकेण्डरी की अंग्रेजी विषय में 8166 में 281 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
समन्वयक प्राचार्य एचएल बहेलिया ने बताया कि शनिवार को आयोजित हायर सेकेण्डरी की परीक्षा जिले के 56 परीक्षा केन्द्रों में अंग्रेजी विषय के पेपर में नियमित परीक्षार्थी 7791 में 7569 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं 222 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहें। वहीं प्राइवेट परीक्षार्थी की दर्ज संख्या 656 में 597 उपस्थित व 59 अनुपस्थित रहे।
समन्वयक प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन छात्रों को आधा घंटा पहले पहुचने के निर्देश दिए गए थे। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में परीक्षार्थी आधा घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पहुच गए। जहां छात्रों की विधिवत चेकिंग करने के बाद उन्हे परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया।