नागालैंड व त्रिपुरा में सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी - सरस जनवाद

नागालैंड व त्रिपुरा में सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Share

02HREG456 नागालैंड व त्रिपुरा में सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

पूर्वोत्तर भारत में विकास व सुशासन के मॉडल की हुई जीत

सुलतानपुर, 02 मार्च (हि.स.)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर के प्रदेशों नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन सरकार बनने पर एक- दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। जिला पंचायत परिसर स्थित सांसद संवाद केंद्र पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार व मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने पूर्वोत्तर में सरकार बनने पर मौजूद कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वन्देमातरम् के नारे भी लगाए। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार व मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने त्रिपुरा व नागालैंड में वहां की जनता द्वारा भाजपा को अटूट प्रेम देने पर आभार जताया। कहा भाजपा के विकास व सुशासन का मॉडल पूर्वोत्तर में भी जीत का परचम फहराने में सफल हुआ है। पूर्वोत्तर में भाजपा का शून्य से शुरू हुआ सफर आज सत्ता के शिखर तक पहुंच गया है। इस मौके राजेश पांडे,अरूण द्विवेदी, संदीप तिवारी,दान बहादुर तिवारी, उमाकांत शुक्ला, निर्भय सिंह, पंकज मिश्रा, अर्जुन पाण्डेय, अगस्तमणि तिवारी, शिवम मिश्रा, अनवर खान, काशीराम यादव, कुशाग्र मिश्रा, गनेश राणा आदि मौजूद रहे।