02HREG460 श्री काशी विश्वनाथ धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अक्षयवट का रोपण
वाराणसी, 02 मार्च (हि.स.)। श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुरूवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अक्षय वट का रोपण और पूजन किया गया। श्री साङ्गवेद विद्यालय के अध्यक्ष विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने अक्षय वट का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से पूजन कराया। इसके बाद परिसर में पूर्व निर्धारित स्थान पर वटवृक्ष के रोपण का कार्य किया गया।
इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य वेंकट रमण घनपाठी, दत्तात्रेय नारायण रटाटे, पंडित जितेन्द्र द्विवेदी, वेंकटेश्वर द्राविड़, मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर शंभू कुमार,पीआरओ मृत्युंजय सिंह, पुनीत धवन, पीयुष कुमार तिवारी आदि भी मौजूद रहे।