02HCRI13 धार: डकैती के दो मामलों में 4 वर्ष से फरार आरोपित पुलिस गिरफ्त में
धार, 2 मार्च (हि.स.)। सायबर क्राईम ब्रांच धार एवं थाना अमझेरा पुलिस को दो डकैती के अपराधों में चार वर्ष से फरार ईनामी आरोपितों को पकड़ने में सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा थाना गंधवानी क्षेत्र के कुख्यात ग्राम धामाखेड़ी निवासी आरोपित निहालसिंह पुत्र मदन परमार को अमझेरा थाना अंतर्गत गरवाड़ा फाटे के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपित ने वर्ष 2019 में अमझेरा थाना क्षेत्र में अपने 12 अन्य साथियों के साथ 2 डकैतियों की वारदात को अंजाम दिया था। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने दोनो अपराध में आरोपित निहालसिंह की गिरफ्तारी पर कुल 13,000 रू. का इनाम घोषित किया था।