21HREG53 स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स हरिद्वार इकाई के बने अध्यक्ष मनोज
-महासचिव कमल और वीरेंद्र बने कोषाध्यक्ष
हरिद्वार, 21 फरवरी (हि.स.)। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड हरिद्वार की एक बैठक मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में हुई। इसमें वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के चुनाव पर सभी सदस्यों से विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से नये चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
इसमें जिला अध्यक्ष के पद पर मनोज कश्यप और जिला महामंत्री कमल अग्रवाल के साथ कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चड्डा को चुना गया। इन नामों की घोषणा के बाद संगठन के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और कोषाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की शेष बची कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा।
नवनिर्वाचित संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कश्यप और जिला महामंत्री कमल अग्रवाल ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिन उम्मीदों के साथ सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाएंगे।
बैठक में संयोजक मनोज सैनी, विष्णु देव मिश्रा, अशोक पांडेय, दीपक मदान, सनोज कश्यप, तेजस्वी गुप्ता, हरिवंश प्रसाद, प्रमोद कुमार, बबली त्यागी, कमल मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, धर्मराज आदि उपस्थित थे।