एफआरआई के तकनीकी चुनाव में सुरेश कुमार बने अध्यक्ष

Share

21HREG106 एफआरआई के तकनीकी चुनाव में सुरेश कुमार बने अध्यक्ष

देहरादून, 21 फरवरी (हि.स.)। वन अनुसंधान संस्थान और भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् , देहरादून के तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन के विभिन्न पदों के चुनाव में तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार और उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश भट्ट चुने गए। सचिव पद के लिए अमित कुमार सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव के लिए राहुल चौहान विजेता घोषित किये गये। कोषाध्यक्ष में गोपाल सिंह बिष्ट को चुना गया।

कैटेगिरी सामान्य के प्रतिनिधि पद के लिए जयपाल सिंह रावत, प्रशान्त पन्त निर्वाचित घोषित किए गए जबकि रजत कुमार, विष्णु प्रसाद आचार्य, विश्वनाथ, पी.सी. पाण्डे को प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुना गया। तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन का यह चुनाव डा. अरविंद कुमार, चुनाव अधिकारी ने कराया।