करण जौहर ने बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन के ”एक्टिंग” का उड़ाया मजाक

Share

03HENT7 करण जौहर ने बिग बॉस 16 में एमसी स्टेन के ”एक्टिंग” का उड़ाया मजाक

बिग बॉस 16 में सलमान खान की जगह वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करने फिल्ममेकर करण जौहर आ रहे हैं। वह अपने तीखे सवालों से कई कंटेस्टेंट की खटिया खड़ी करने वाले हैं।

कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रोमो को कैप्शन के साथ शेयर किया। इसमें लिखा कि शुक्रवार के वार में होगा करण जौहर के साथ धमाल।

दरअसल करण ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपने सामने ऐक्टिंग करने को कहा।

करण ने एमसी स्टेन की एक्टिंग का मजाक उड़ाया। उन्होंने एमसी स्टेन से कहा, “आप बुज़ुर्ग की एक्टिंग कम, बेवड़े की एक्टिंग ज्यादा कर रहे हो।”

प्रोमो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “स्टेन इतना रियल है कि उससे एक्टिंग ही नहीं होती।”

यह शो अपने ग्रैंड फिनाले एपिसोड की ओर बढ़ते जा रहा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान और एमसी स्टेन नॉमिनेट हैं।